सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'जो लोग अयोध्या का नाम लेने से संकोच करते थे, अब कह रहे हैं निमंत्रण मिलेगा तो जाएंगे', CM योगी ने कसा तंज

22 जनवरी को पीएम मोदी समेत देश भर के तमाम दिग्गज संत समाज, राजनीतिक, फिल्म और उद्योग जगत की हस्तियां प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने अयोध्या आने वाले हैं। हालांकि, इस कार्यक्रम में कई विपक्षी नेताओं को निमंत्रण नहीं मिला है जिससे नेता नाराज चल रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अयोध्या का नाम लेने में संकोच करते थे, अब वे भी कहते हैं कि निमंत्रण मिलेगा तो हम जाएंगे। देश के पहले बालिका सैन्य विद्यालय का सोमवार को वृंदावन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ लोकार्पण करने के बाद राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘‘जो लोग अयोध्या का नाम लेने और वहां जाने से संकोच करते थे, वह अब कह रहे हैं कि हमें निमंत्रण नहीं मिला, निमंत्रण मिलेगा तो हम भी जाएंगे ।’’उन्‍होंने यह भी कहा, ‘‘डबल इंजन (केन्‍द्र व राज्‍य) की सरकार में यही सबसे बड़ा परिवर्तन है। आप यदि अपनी ताकत का एहसास कराएंगे, तो लोग खुद-ब-खुद आपसे जुड़ेंगे।’’ योगी ने यहां वृन्दावन में वात्सल्य ग्राम की संस्थापक साध्वी ऋतंभरा के ‘षष्ठीपूर्ति समारोह’ में सम्मिलित होने आए थे। योगी ने कहा कि आप जहां हैं, आपका दायित्व कुछ भी हो सकता है, परंतु सब मिलकर कार्य करें, तो भारत किसी से पीछे नहीं रहेगा। उद्धव-राउत पर बरसे अयोध्या मंदिर के पुजारी वहीं, आपको बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन समारोह से पहले निमंत्रण को लेकर जारी विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। इस विवाद में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास भी खुलकर सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को मंदिर के भव्य अभिषेक के लिए निमंत्रण सिर्फ उन लोगों को ही दिया गया है, जो भगवान राम के भक्त हैं। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे की उस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उन्हें राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए निमंत्रण नहीं मिला है। बीजेपी भगवान राम के नाम पर लड़ रही? आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा, "निमंत्रण सिर्फ उन लोगों को दिया गया है, जो भगवान राम के भक्त हैं। यह कहना बिल्कुल गलत है कि बीजेपी भगवान राम के नाम पर लड़ रही है। हमारे प्रधानमंत्री का हर जगह सम्मान किया जाता है और उन्होंने अपने कार्यकाल में बहुत सारे काम किए हैं। यह राजनीति नहीं है, यह उनकी भक्ति है।" आचार्य सत्येंद्र दास ने शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत की उस टिप्पणी पर भी निशाना साधा, जिसमें उन्होंने कहा था कि अब केवल एक ही चीज बची है, बीजेपी भगवान राम को अपना उम्मीदवार घोषित करे।"

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदले की आग, खूंखार इरादे... टाइम बम का ऑर्डर देने वाली इमराना अरेस्ट, बताया क्या था प्लान

बदले की आग, खूंखार इरादे: इमराना अरेस्ट के पीछे का रहस्य" दुनिया भर में आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की जोरदार कठिनाईयों के बावजूद, वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए तरीके और योजनाओं का अवलोकन कर रहे हैं। इसी विचार से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आतंकी गतिविधियों की नई एक चुनौती की ओर इशारा करती है - यह है "बदले की आग, खूंखार इरादे"। इस घटना का केंद्रीय पात्र इमराना है, जो एक अत्यंत सुरक्षित संगठन का हिस्सा है, जिसे कहा जा रहा है कि वह टाइम बम के ऑर्डर को अधिकृत करने के लिए जिम्मेदार थी। इस तथ्य को लेकर इमराना की गिरफ्तारी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल मचा दी है और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम के रूप में देखा है। इमराना की गिरफ्तारी के पीछे जो कहानी छुपी है, उसे सुलझाने के लिए एक विशेष टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी जागरूकता का उपयोग किया है। विभिन्न स्रोतों से मिले जानकारियों के आधार पर, इमराना को टाइम बम के ऑर्डर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, जो एक नई तकनीकी तंत्र का हिस्सा है जिसका उपयोग...

आज से इस राज्य में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इतने रुपए में मिलेगा

सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए राज्य में सिलेंडर 450 रुपए में देने का ऐलान किया था। हालांकि इसका लाभा केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ही मिल पाएगा। atOptions = { 'key' : '9602390e27dec69afa1a43c13368cdca', 'format' : 'iframe', 'height' : 600, 'width' : 160, 'params' : {} }; document.write(' '); नए साल पर राजस्थान की नवगठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक वादा पूरा किया है। आज यानि एक जनवरी 2024 से राज्य के उज्जवला योजना के अंदर आने वाले लाभार्थियों को गैस सिलेंडर अब केवल 450 रुपए में मिलेगा। बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। जिसके बाद पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इसका ऐलान किया था।चुनावों में पार्टी ने किया था वादा सीएम भजन लाल शर्मा ने शिवार में आयोजित संकल्प भारत यात्रा में ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प पत्र में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है और यह 1 जन...

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' की अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'रन टाइम 3 नहीं ये है..

'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका निभाई है और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभाई है। वहीं 'फाइटर' की रन टाइम को लेकर उड़ रही है अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फाइटर' की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इस के रन टाइम को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभा रहे हैं। अब फिल्म 'फाइटर' के रन टाइम को लेकर चल रही अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।फाइटर रन टाइम पर सिद्धार्थ आनंद पहले खबरें थीं कि इसका रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट होगा। एक्स यानी ट्विटर पर सिद्धार्थ ने लिखा, '#फाइटर रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट एक अफवाह है। रियल रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट से कम है।' इस बात ...