सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज से इस राज्य में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इतने रुपए में मिलेगा

सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए राज्य में सिलेंडर 450 रुपए में देने का ऐलान किया था। हालांकि इसका लाभा केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ही मिल पाएगा। <
नए साल पर राजस्थान की नवगठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक वादा पूरा किया है। आज यानि एक जनवरी 2024 से राज्य के उज्जवला योजना के अंदर आने वाले लाभार्थियों को गैस सिलेंडर अब केवल 450 रुपए में मिलेगा। बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। जिसके बाद पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इसका ऐलान किया था।चुनावों में पार्टी ने किया था वादा सीएम भजन लाल शर्मा ने शिवार में आयोजित संकल्प भारत यात्रा में ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प पत्र में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है और यह 1 जनवरी 2024 से पूरी होगी। बता दें कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में कई लोकलुभावन वादे किए थे। जिसमें पांच साल में ढाई लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, 12वीं पास मेधावी लड़कियों को स्कूटी समेत कई बड़े वादे शामिल थे। भजन लाल शर्मा मंत्रिमंडल का हुआ विस्तार वहीं इससे पहले 30 दिसंबर को भजन लाल सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया। मंत्रिमंडल में अब मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री समेत 25 सदस्य शामिल हैं। वहीं 30 दिसंबर को राज्यपाल कलराज मिश्र ने 22 मंत्रियों को शपथ दिलाई। इनमें से 12 कैबिनेट और 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), 5 राज्य मंत्री हैं। भाजपा ने श्रीकरणपुर सीट से प्रत्याशी सुरेंद्र पाल सिंह टीटी को मंत्री बनाया है। राजस्थान में यह पहला मामला है, जब चलते चुनाव के बीच प्रत्याशी को मंत्री बनाया गया होगा। भाजपा ने किसे बनाया कैबिनेट मंत्री? किरोडीलाल मीणा (एसटी)- सवाईमाधोपुर गजेंद्र सिंह खींवसर (सामान्य)-लोहावट राज्यवर्धन सिंह राठौड़ (सामान्य)- झोटवाडा बाबूलाल खराड़ी (एसटी)- झाड़ोल मदन दिलावर (एससी)- रामगंज मंडी जोगाराम पटेल (ओबीसी)- लूणी सुरेश सिंह रावत (ओबीसी)- पुष्कर अविनाश गहलोत (ओबीसी)- जैतारण जोराराम कुमावत (ओबीसी)- सुमेरपुर हेमंत मीणा (एसटी)- प्रतापगढ़ कन्हैया लाल चौधरी (ओबीसी)- मालपुरा सुमित गोदारा (ओबीसी)- लूणकरणसर स्वतंत्र प्रभार वाले राज्यमंत्री संजय शर्मा (सामान्य)- अलवर शहर गौतम कुमार दक (सामान्य)- बड़ीसादड़ी झाबर सिंह खर्रा (ओबीसी)- श्रीमाधोपुर सुरेंद्र पाल सिंह टीटी (सिख)- श्रीकरनपुर हीरालाल नागर (ओबीसी)- सांगोद किन्हें बनाया गया राज्यमंत्री ओटाराम देवासी (ओबीसी)- सिरोही डॉ मंजू बाघमार (एससी)- जायल विजय सिंह चौधरी (ओबीसी)- नावा केके बिश्नोई (ओबीसी)- गुड़ामालानी जवाहर सिंह बेढम (गुर्जर)- नगर

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदले की आग, खूंखार इरादे... टाइम बम का ऑर्डर देने वाली इमराना अरेस्ट, बताया क्या था प्लान

बदले की आग, खूंखार इरादे: इमराना अरेस्ट के पीछे का रहस्य" दुनिया भर में आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की जोरदार कठिनाईयों के बावजूद, वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए तरीके और योजनाओं का अवलोकन कर रहे हैं। इसी विचार से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आतंकी गतिविधियों की नई एक चुनौती की ओर इशारा करती है - यह है "बदले की आग, खूंखार इरादे"। इस घटना का केंद्रीय पात्र इमराना है, जो एक अत्यंत सुरक्षित संगठन का हिस्सा है, जिसे कहा जा रहा है कि वह टाइम बम के ऑर्डर को अधिकृत करने के लिए जिम्मेदार थी। इस तथ्य को लेकर इमराना की गिरफ्तारी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल मचा दी है और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम के रूप में देखा है। इमराना की गिरफ्तारी के पीछे जो कहानी छुपी है, उसे सुलझाने के लिए एक विशेष टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी जागरूकता का उपयोग किया है। विभिन्न स्रोतों से मिले जानकारियों के आधार पर, इमराना को टाइम बम के ऑर्डर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, जो एक नई तकनीकी तंत्र का हिस्सा है जिसका उपयोग...

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' की अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'रन टाइम 3 नहीं ये है..

'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका निभाई है और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभाई है। वहीं 'फाइटर' की रन टाइम को लेकर उड़ रही है अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फाइटर' की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इस के रन टाइम को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभा रहे हैं। अब फिल्म 'फाइटर' के रन टाइम को लेकर चल रही अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।फाइटर रन टाइम पर सिद्धार्थ आनंद पहले खबरें थीं कि इसका रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट होगा। एक्स यानी ट्विटर पर सिद्धार्थ ने लिखा, '#फाइटर रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट एक अफवाह है। रियल रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट से कम है।' इस बात ...