सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शिरडी में बने नए कॉम्प्लेक्स की क्या है खासियत, साई बाबा के भक्तों ने न्यू ईयर पर पीएम मोदी को दिया धन्यवाद

नए साल के अवसर पर शिरडी के साई बाबा के दर्शन करने पहुंचे भक्तों ने पीएम नरेंद्र मोदी को धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि शिरडी मंदिर में कॉम्प्लेक्स के निर्माण के बाद से लोगों को काफी राहत मिली है और लोगों को अच्छी क्वालिटी का भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। देश के प्रसिद्ध और पुराने मंदिरों का केंद्र सरकार द्वारा जीर्णोधार कराने का काम जारी है। काशी विश्वनाथ कोरिडोर हो या फिर महाकाल लोक। बांके बिहारी कॉरिडोर हो या फिर शिरिड के साई बाबा का मंदिर। मंदिरों के जीर्णोधार का काम लगातार जारी है। शिरडी का भी अब कायाकल्प किया गया है। शिरडी के कायाकल्प से लोग काफी खुश हैं और उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2018 में साई दर्शन क्यू कॉम्प्लेक्स की आधारशिला रखते हैं। यह साल 2023 में बनकर तैयार हो जाता है। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके उद्घाटन के लिए शिरडी पहुंचते हैं।
शिरडी का कॉन्प्लेक्स क्यों है खास? साई बाबा के भक्त देश ही नहीं दुनियाभर में फैले हुए हैं। ऐसे में प्रतिदिन तकरीबन 70 हजार भक्त बाबा के दर्शन करने आते हैं। ऐसे में भक्तों को 10 किमी से ज्यादा लंबी कतार में खड़ा रहना पड़ता है। साथ ही कई घंटों तक उन्हें अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। जिसके चलते चिलचिलाती धूप या तेज बरसात में तकलीफ बढ़ जाती थी। साथ ही छोटे बच्चों और महिलाओं को भी इसी प्रक्रिया से होकर गुजरना पड़ता है। इस कारण केंद्र सरकार ने 3 लाख स्क्वायर फीट एरिया में क्यू कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया। इसकी कुल लागत 112 करोड़ बताई गई। ऐसे में अब भक्तों को बाहर रास्ते पर खड़े होने की आवश्यकता नहीं और ना ही कतार में लगने की आवश्यकता है। भक्त सीधा कॉम्प्लेक्स के अंदर आ जाते हैं और ऐसी वेटिंग एरिया में बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते हैं। इस कॉम्प्लेक्स में 12 हॉल हैं। एक हॉल में एक साथ 1200 लोग आ सकते हैं। 3 गेट बनाए गए हैं, जिसमें एक वीआईपी गेट है, जिसमें पैदल चलकर आए भक्तों और पालकी वालों को जाने दिया जाता है। साथ ही कॉम्प्लेक्स में 68 पास काउंटर और 10 लड्डू काउंटर है। बता दें कि इस कॉम्प्लेक्स के बन जाने के बाद बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को भी घंटों तक सड़क पर नहीं रहना पड़ता है। कॉम्पलेक्स में लॉकर रूम से लेकर बाथरूम तक की सुविधा है। महिलाओं के लिए एक अलग हॉल की भी व्यवस्था की गई है, जहां महिलाएं नवजात बच्चे को स्तनपान भी करा सकती है। साई बाबा के दर्शन करने आए भक्तों के लिए रहने खाने से लेकर तमाम तरह की व्यवस्थाएं की गई हैं। मंदिर से 300 मीटर की दूर पर भोजनालय और प्रशादालय की व्यवस्था की गई है। भोजन कर रहे भक्तों ने बताया कि खाने की क्वालिटी काफी अच्छी है। सबकुछ अनलिमिटेड मिलता है। साथ ही सभी को पेट भर भोजन दिया जाता है। दिव्यांगों के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदले की आग, खूंखार इरादे... टाइम बम का ऑर्डर देने वाली इमराना अरेस्ट, बताया क्या था प्लान

बदले की आग, खूंखार इरादे: इमराना अरेस्ट के पीछे का रहस्य" दुनिया भर में आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की जोरदार कठिनाईयों के बावजूद, वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए तरीके और योजनाओं का अवलोकन कर रहे हैं। इसी विचार से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आतंकी गतिविधियों की नई एक चुनौती की ओर इशारा करती है - यह है "बदले की आग, खूंखार इरादे"। इस घटना का केंद्रीय पात्र इमराना है, जो एक अत्यंत सुरक्षित संगठन का हिस्सा है, जिसे कहा जा रहा है कि वह टाइम बम के ऑर्डर को अधिकृत करने के लिए जिम्मेदार थी। इस तथ्य को लेकर इमराना की गिरफ्तारी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल मचा दी है और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम के रूप में देखा है। इमराना की गिरफ्तारी के पीछे जो कहानी छुपी है, उसे सुलझाने के लिए एक विशेष टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी जागरूकता का उपयोग किया है। विभिन्न स्रोतों से मिले जानकारियों के आधार पर, इमराना को टाइम बम के ऑर्डर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, जो एक नई तकनीकी तंत्र का हिस्सा है जिसका उपयोग...

आज से इस राज्य में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इतने रुपए में मिलेगा

सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए राज्य में सिलेंडर 450 रुपए में देने का ऐलान किया था। हालांकि इसका लाभा केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ही मिल पाएगा। atOptions = { 'key' : '9602390e27dec69afa1a43c13368cdca', 'format' : 'iframe', 'height' : 600, 'width' : 160, 'params' : {} }; document.write(' '); नए साल पर राजस्थान की नवगठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक वादा पूरा किया है। आज यानि एक जनवरी 2024 से राज्य के उज्जवला योजना के अंदर आने वाले लाभार्थियों को गैस सिलेंडर अब केवल 450 रुपए में मिलेगा। बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। जिसके बाद पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इसका ऐलान किया था।चुनावों में पार्टी ने किया था वादा सीएम भजन लाल शर्मा ने शिवार में आयोजित संकल्प भारत यात्रा में ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प पत्र में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है और यह 1 जन...

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' की अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'रन टाइम 3 नहीं ये है..

'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका निभाई है और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभाई है। वहीं 'फाइटर' की रन टाइम को लेकर उड़ रही है अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फाइटर' की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इस के रन टाइम को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभा रहे हैं। अब फिल्म 'फाइटर' के रन टाइम को लेकर चल रही अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।फाइटर रन टाइम पर सिद्धार्थ आनंद पहले खबरें थीं कि इसका रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट होगा। एक्स यानी ट्विटर पर सिद्धार्थ ने लिखा, '#फाइटर रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट एक अफवाह है। रियल रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट से कम है।' इस बात ...