सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आज से दक्षिण के दौरे पर पीएम मोदी, तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल को मिलेगी बड़ी सौगात

भारतीदासन विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि प्रधानमंत्री 2 जनवरी 2024 को सुबह करीब 10:30 बजे तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली पहुंचेंगे। वह तिरुचिरापल्ली के भारतीदासन विश्वविद्यालय के 38वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि होंगे। दोपहर 12 बजे पीएम मोदी तिरुचिरापल्ली में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विमानन, रेल, सड़क, तेल और गैस, शिपिंग और उच्चतर शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी 19,850 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और उनकी आधारशिला रखेंगे। लक्षद्वीप को मिलेगा बड़ा फायदा करीब 3:15 बजे प्रधानमंत्री अगात्ती, लक्षद्वीप पहुंचेंगे जहां वह एक सार्वजनिक समारोह को संबोधित करेंगे। 4 जनवरी, 2024 को, दोपहर लगभग 12 बजे, प्रधानमंत्री कावारत्ती, लक्षद्वीप पहुंचेंगे, जहां वह अन्य बातों के अलावा अनेक विकास परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे और लक्षद्वीप में दूरसंचार, पेयजल, सौर ऊर्जा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों से संबंधित अनेक विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। पीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी पीएम मोदी ने अपने दक्षिण दौरे को लेकर ट्वीट कर के जानकारी दी है। उन्होंने लिखा- "अगले दो दिनों में मैं तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लूंगा। कार्यक्रमों की शुरुआत तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से होगी, जहां मैं भारतीदासन विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित करूंगा। एयरपोर्ट की नई टर्मिनल बिल्डिंग का भी उद्घाटन किया जाएगा. साथ ही अन्य विकास कार्यों का भी शुभारंभ किया जाएगा. इन कार्यों से कई लोगों को लाभ होगा। मैं लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने के लिए उत्सुक हूं। करोड़ रूपये के विकास कार्य 1150 करोड़ की परियोजनाओं का या तो उद्घाटन किया जाएगा या फिर उनका शिलान्यास किया जाएगा। इन कार्यों में बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी, स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करना, सौर ऊर्जा, स्वास्थ्य सेवा और बहुत कुछ से संबंधित परियोजनाएं शामिल हैं। ये भी पढ़ें- 'पूरी दुनिया मेरे बेटे की बनाई रामलला मूर्ति के दर्शन करेगी', अरुण योगीराज की मां के नहीं रुक रहे खुशी के आंसू ये भी पढ़ें- ‘मुझे कोई पछतावा नहीं है’, CJI चंद्रचूड़ ने समलैंगिक विवाह से जुड़े फैसले पर कही ये अहम बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को दक्षिण भारत के दौरे पर होंगे। इस दौरान पीएम मोदी तमिलनाडु, लक्षद्वीप और केरल का दौरा करेंगे और यहां हजारों करोड़ रुपये की अनेक परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे और आधारशिला रखेंगे। अपने इस खास दौरे में पीएम मोदी लक्षद्वीप को आजादी के बाद पहली बार सबमरीन ऑप्टिक फाइबर केबल से जोड़ने की सौगात देंगे। आइए जानते हैं पीएम मोदी के दौरे का पूरा शेड्यूल।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदले की आग, खूंखार इरादे... टाइम बम का ऑर्डर देने वाली इमराना अरेस्ट, बताया क्या था प्लान

बदले की आग, खूंखार इरादे: इमराना अरेस्ट के पीछे का रहस्य" दुनिया भर में आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की जोरदार कठिनाईयों के बावजूद, वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए तरीके और योजनाओं का अवलोकन कर रहे हैं। इसी विचार से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आतंकी गतिविधियों की नई एक चुनौती की ओर इशारा करती है - यह है "बदले की आग, खूंखार इरादे"। इस घटना का केंद्रीय पात्र इमराना है, जो एक अत्यंत सुरक्षित संगठन का हिस्सा है, जिसे कहा जा रहा है कि वह टाइम बम के ऑर्डर को अधिकृत करने के लिए जिम्मेदार थी। इस तथ्य को लेकर इमराना की गिरफ्तारी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल मचा दी है और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम के रूप में देखा है। इमराना की गिरफ्तारी के पीछे जो कहानी छुपी है, उसे सुलझाने के लिए एक विशेष टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी जागरूकता का उपयोग किया है। विभिन्न स्रोतों से मिले जानकारियों के आधार पर, इमराना को टाइम बम के ऑर्डर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, जो एक नई तकनीकी तंत्र का हिस्सा है जिसका उपयोग...

आज से इस राज्य में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इतने रुपए में मिलेगा

सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए राज्य में सिलेंडर 450 रुपए में देने का ऐलान किया था। हालांकि इसका लाभा केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ही मिल पाएगा। atOptions = { 'key' : '9602390e27dec69afa1a43c13368cdca', 'format' : 'iframe', 'height' : 600, 'width' : 160, 'params' : {} }; document.write(' '); नए साल पर राजस्थान की नवगठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक वादा पूरा किया है। आज यानि एक जनवरी 2024 से राज्य के उज्जवला योजना के अंदर आने वाले लाभार्थियों को गैस सिलेंडर अब केवल 450 रुपए में मिलेगा। बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। जिसके बाद पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इसका ऐलान किया था।चुनावों में पार्टी ने किया था वादा सीएम भजन लाल शर्मा ने शिवार में आयोजित संकल्प भारत यात्रा में ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प पत्र में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है और यह 1 जन...

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' की अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'रन टाइम 3 नहीं ये है..

'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका निभाई है और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभाई है। वहीं 'फाइटर' की रन टाइम को लेकर उड़ रही है अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फाइटर' की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इस के रन टाइम को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभा रहे हैं। अब फिल्म 'फाइटर' के रन टाइम को लेकर चल रही अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।फाइटर रन टाइम पर सिद्धार्थ आनंद पहले खबरें थीं कि इसका रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट होगा। एक्स यानी ट्विटर पर सिद्धार्थ ने लिखा, '#फाइटर रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट एक अफवाह है। रियल रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट से कम है।' इस बात ...