सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सालार' में प्रभास का एक्शन देख थिएटर्स में जमकर बजी तालियां, हर सीन में छिपा है सस्पेंस

प्रभास स्टारर फिल्म 'सालार' रिलीज हो चुकी है और दुनियाभर में फिल्म का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। 'बाहुबली' के बाद 'सालार' में प्रभास का खतरनाक, दमदार और धांसू एक्शन देखने को मिला है। फिल्म 'सालार' बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कलेक्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। जहां 'सालार' ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन में 21 दिसंबर को रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' को कड़ी टक्कर दी है। 'सालार' ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर अपनी कहानी, डायलॉग और एक्शन से धमाल मचा दिया है। फिल्म 'सालार' ने रिलीज से एक दिन पहले भारत में धूम मचा दी है। यहां पढ़े फिल्म 'सालार' का पूरा रिव्यू....
फिल्म 'सालार' की कहानी फिल्म 'सालार' में रेबेल प्रभास का दमदार अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। 'सालार' एक दम पैसे वसूल एक्शन पैक्ड फिल्म है। फिल्म 'सालार' की कहानी दो दोस्तों के इर्द गिर्द है जहां प्रभास (सालार) आपने दोस्त के लिए दुश्मनों से मार काट करते नजर आते हैं। फिल्म में सालार की श्रुति हासन यानी आद्या से मुलाकात होती है और वो उसे गुंडों से प्रोटेक्ट करता है। कहानी लीप के साथ आगे बढ़ती है जहां साल 2017 में आद्या (श्रुति हासन) अपने पिता कृष्णकांत की जानकारी के बिना न्यूयॉर्क से भारत आ जाती है। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन के किरदार का नाम वर्धाराज मन्नार है। लोगों को सुकुमारन का नया अवतार बहुत पसंद आ रहा है। फिल्म के लास्ट में सबको पता चलता है की (प्रभास) देवा ही सालार है। फिल्म में खानसार की कुर्सी के लिए सेना और वर्धाराज मन्नार के बीच अनबन हो जाती है, जिसके बाद वर्धाराज मन्नार अपने दोस्त देवा से मदद मांगता है। कुल मिलाकर प्रभास की फिल्म फैंस को बहुत पसंद आने वाली है। फिल्म के हर सीन में भरपूर सस्पेंस देखने को मिला है। फिल्म 'सालार' में सीजफायर के दौरान प्रभास और पृथ्वीराज सुकुमारन का जबरदस्त एक्शन देखने को मिला है। अब कहानी आगे बढ़ती है और देवा एक कोयला खदानों में काम करता है। उसकी मां (ईश्वरी राव) गांव में बच्चों को पढ़ाती है। फिल्म डायरेक्शन फिल्म 'सालार' का जबरदस्त डायरेक्शन किया गया है। कहानी को अच्छे से दिखाने के लिए फिल्म का डायरेक्शन बहुत ही शानदार तरीके से किया है। डायरेक्शन की वजह से फिल्म 'सालार' की कहानी ज्यादा दिलचस्‍प है। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी होम्बले फिल्म्स की 'सालार: पार्ट 1: सीजफायर' का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। फिल्म 'केजीएफ' के बाद प्रशांत नील ने एक बार फिर दर्शकों को अपने निर्देशन में बनी 'सालार' की स्टार कास्ट, कहानी और डायलॉग से इंप्रेस कर दिया है। प्रभास का दमदार एक्शन प्रभास की फिल्म 'सालार' के दो पार्ट आने वाले हैं, जिसका पहला पार्ट 'सालार: पार्ट 1 द सीजफायर' रिलीज हो चुका है। फिल्म 'सालार' में प्रभास का दमदार एक्शन, धांसू लुक और डायलॉग लोगों को बहुत पसंद आ रहे हैं। प्रभास ने एक बार फिर अपने एक्शन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म 'सालार' के क्लाइमेक्स के बाद और भी जबरदस्त सस्पेंस से भरे सीन और खतरनाक एक्शन देखने को मिला है। पृथ्वीराज सुकुमारन का रहा जलवा फिल्म 'सालार' में प्रभास के अलावा मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी नजर आए। पृथ्वीराज सुकुमारन ने वर्धराज मन्नार का रोल प्ले कर खूब लाइमलाइट बटोर रहे हैं। पृथ्वीराज वर्धराज मन्नार की भूमिका में बिल्कुल फिट बैठते हैं। फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन ने भी प्रभास के साथ कुछ सीन में धमाकेदार एक्शन कर सभी का दिल जीत लिया। वहीं श्रुति हासन भी लीड रोल में नजर आईं, लेकिन उनके किरदार के हिसाब से लोगों को एक्ट्रेस की एक्टिंग उतनी खास नहीं लगी। पर्भास की मां का रोल ईश्वरी राव ने बखूबी निभाया है। फिल्म का चला जादू होम्बले फिल्म्स की 'सालार-पार्ट 1: सीजफायर' में प्रभास के साथ पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हासन और जगपति बाबू लीड रोल में हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण विजय किरागांदुर ने किया है। 'सालार' का रन टाइम 2 घंटे 55 मिनट है। फिल्म 'सालार' में एक्शन और सस्पेंस ज्यादा है फिल्म पूरी तरह से पैसा वसूल है। फिल्म की कहानी अंत में सस्पेंस के साथ खत्म हो जाती है कि खानसार की कुर्सी किसको मिलेगी। 'सालार 2' में आगे की कहानी देखने के लिए लोगों अभी से काफी एक्साइटेड हैं। फिल्म सालार की सिनेमेटोग्राफी फिल्म 'सालार' की सिनेमेटोग्राफी बहुत ही शानदार है। फिल्म के सिनेमेटोग्राफी देख ऐसा लगा जैसे हॉलीवुड मूवी हो। बता दें कि फिल्म 'सालार' के सिनेमेटोग्राफर भुवन गौड़ा हैं, जिन्होंने 'आरआरआर' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों में भी सिनेमेटोग्राफर का काम किया है। ये भी पढ़ें: 'सालार' ने एडवांस बुकिंग में मचाया तहलका, प्रभास की फिल्म ने रिलीज से पहले कमाए इतने करोड़ शाहरुख खान का आनंद पंडित के बर्थडे पार्टी में दिखा स्वैग, वायरल हुआ किंग खान का वीडियो म्यूजिक इंडस्ट्री में अरमान मलिक ने पूरे किए 16 साल, फैंस के लिए शेयर किया स्पेशल वीडियो

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदले की आग, खूंखार इरादे... टाइम बम का ऑर्डर देने वाली इमराना अरेस्ट, बताया क्या था प्लान

बदले की आग, खूंखार इरादे: इमराना अरेस्ट के पीछे का रहस्य" दुनिया भर में आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की जोरदार कठिनाईयों के बावजूद, वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए तरीके और योजनाओं का अवलोकन कर रहे हैं। इसी विचार से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आतंकी गतिविधियों की नई एक चुनौती की ओर इशारा करती है - यह है "बदले की आग, खूंखार इरादे"। इस घटना का केंद्रीय पात्र इमराना है, जो एक अत्यंत सुरक्षित संगठन का हिस्सा है, जिसे कहा जा रहा है कि वह टाइम बम के ऑर्डर को अधिकृत करने के लिए जिम्मेदार थी। इस तथ्य को लेकर इमराना की गिरफ्तारी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल मचा दी है और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम के रूप में देखा है। इमराना की गिरफ्तारी के पीछे जो कहानी छुपी है, उसे सुलझाने के लिए एक विशेष टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी जागरूकता का उपयोग किया है। विभिन्न स्रोतों से मिले जानकारियों के आधार पर, इमराना को टाइम बम के ऑर्डर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, जो एक नई तकनीकी तंत्र का हिस्सा है जिसका उपयोग...

यशस्वी जायसवाल ने राजकोट में मचाया गदर... तोड़े कई रिकॉर्ड्स, गांगुली-रोहित सब पीछे छूटे IND vs ENG 3rd Test

यशस्वी जायसवाल द्वारा रचित गदर: इंग्लैंड के खिलाफ IND vs ENG 3rd Test प्रस्तावना: भारतीय क्रिकेट इतिहास में एक नया युग आरंभ हुआ है, जिसका प्रमुख करण है यशस्वी जायसवाल का उज्जवल प्रदर्शन। वे राजकोट में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ एक गांधी प्रदर्शन करते हुए जीत की ओर बढ़े। इस मैच में जायसवाल ने कई रिकॉर्ड तोड़े और गांगुली-रोहित को भी पीछे छोड़ा। इस युगल युग में हुए इतिहासपूर्ण क्रिकेट मैच का विवेचन करते हैं। यशस्वी जायसवाल का इंट्रोडक्शन: यशस्वी जायसवाल, जो की भारतीय क्रिकेट के सफल खिलाड़ियों में से एक हैं, ने इस मैच में अपने असाधारण क्षमताओं का प्रदर्शन किया। उन्होंने पहले ही अपने करियर के तीसरे टेस्ट मैच में एक अद्वितीय स्कोर के साथ दुनिया को हैरान कर दिया। उनका जीवनीमान और क्रिकेट करियर का संक्षेप इस मैच को और भी रोचक बनाता है। मैच का आयोजन: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे इस तीसरे टेस्ट मैच का आयोजन राजकोट क्रिकेट स्टेडियम में किया गया था। मैच का समय सुबह 9 बजे से शुरू हुआ था और बहुतेजादी स्पेक्टेटर्स इस महत्वपूर्ण मैच को देखने के लिए स्टेडियम में ज...