सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जम्मू-कश्मीर: कुलगाम के हादीगाम इलाके में मुठभेड़, सुरक्षाबलों ने आतंकियों को चारों तरफ से घेरा

श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के हादीगाम इलाके में बुधवार देर रात आतंकियों और सुरक्षा एजेंसियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि मौके पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ मौजूद हैं। फिलहाल आतंकियों को चारों तरफ से घेर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों तरफ से रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। फिलहाल अभी तक किसी आतंकी के मारे जाने की सूचना नहीं है। पुंछ भी चल रहा तलाशी अभियान इससे पहले जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के वन क्षेत्रों में सुरक्षा बलों ने बुधवार को तलाशी अभियान शुरू किया। अधिकारियों ने बताया कि कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना के बाद मेहधार के कचबलारी और मंडी इलाके के अरधी में सेना और पुलिस संयुक्त रूप से अभियान को अंजाम दे रही है। इस बारे में अभी और अधिक जानकारी नहीं मिल पाई है। आतकंवादी की अचल संपत्ति कुर्क वहीं, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम के तहत बुधवार को आतंकवाद के एक आरोपी की अचल संपत्ति कुर्क की गई है। पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि मध्य कश्मीर में गांदरबल जिले के वाकूरा क्षेत्र में लतीफ अहमद काम्बे की 10 मरला भूमि कुर्क कर ली गई है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई भारतीय दंड संहिता (आईपीसी), गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम, आई.ए अधिनियम और एम.वी.अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज एक मामले में गांदरबल के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश (एनआईए अधिनियम के तहत नामित विशेष न्यायाधीश) की अदालत द्वारा पारित आदेशों के अनुपालन में की गई। प्रवक्ता ने कहा कि यह निर्णायक कदम गैरकानूनी गतिविधि निवारण अधिनियम के दायरे में आने वाली गतिविधियों से निपटने के लिए जारी प्रयासों का हिस्सा है। प्रवक्ता ने कहा कि आरोपी के खिलाफ मुकदमे की सुनवाई चल रही है और वह फिलहाल श्रीनगर के केंद्रीय कारागार में बंद है। उन्होंने बताया कि उक्त संपत्ति गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम की धारा 33 (1) के तहत कुर्क की गई है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदले की आग, खूंखार इरादे... टाइम बम का ऑर्डर देने वाली इमराना अरेस्ट, बताया क्या था प्लान

बदले की आग, खूंखार इरादे: इमराना अरेस्ट के पीछे का रहस्य" दुनिया भर में आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की जोरदार कठिनाईयों के बावजूद, वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए तरीके और योजनाओं का अवलोकन कर रहे हैं। इसी विचार से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आतंकी गतिविधियों की नई एक चुनौती की ओर इशारा करती है - यह है "बदले की आग, खूंखार इरादे"। इस घटना का केंद्रीय पात्र इमराना है, जो एक अत्यंत सुरक्षित संगठन का हिस्सा है, जिसे कहा जा रहा है कि वह टाइम बम के ऑर्डर को अधिकृत करने के लिए जिम्मेदार थी। इस तथ्य को लेकर इमराना की गिरफ्तारी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल मचा दी है और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम के रूप में देखा है। इमराना की गिरफ्तारी के पीछे जो कहानी छुपी है, उसे सुलझाने के लिए एक विशेष टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी जागरूकता का उपयोग किया है। विभिन्न स्रोतों से मिले जानकारियों के आधार पर, इमराना को टाइम बम के ऑर्डर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, जो एक नई तकनीकी तंत्र का हिस्सा है जिसका उपयोग...

आज से इस राज्य में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इतने रुपए में मिलेगा

सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए राज्य में सिलेंडर 450 रुपए में देने का ऐलान किया था। हालांकि इसका लाभा केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ही मिल पाएगा। atOptions = { 'key' : '9602390e27dec69afa1a43c13368cdca', 'format' : 'iframe', 'height' : 600, 'width' : 160, 'params' : {} }; document.write(' '); नए साल पर राजस्थान की नवगठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक वादा पूरा किया है। आज यानि एक जनवरी 2024 से राज्य के उज्जवला योजना के अंदर आने वाले लाभार्थियों को गैस सिलेंडर अब केवल 450 रुपए में मिलेगा। बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। जिसके बाद पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इसका ऐलान किया था।चुनावों में पार्टी ने किया था वादा सीएम भजन लाल शर्मा ने शिवार में आयोजित संकल्प भारत यात्रा में ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प पत्र में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है और यह 1 जन...

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' की अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'रन टाइम 3 नहीं ये है..

'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका निभाई है और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभाई है। वहीं 'फाइटर' की रन टाइम को लेकर उड़ रही है अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फाइटर' की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इस के रन टाइम को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभा रहे हैं। अब फिल्म 'फाइटर' के रन टाइम को लेकर चल रही अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।फाइटर रन टाइम पर सिद्धार्थ आनंद पहले खबरें थीं कि इसका रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट होगा। एक्स यानी ट्विटर पर सिद्धार्थ ने लिखा, '#फाइटर रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट एक अफवाह है। रियल रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट से कम है।' इस बात ...