सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टीम इंडिया के 6 बल्लेबाजों ने मिलकर बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में गजब ही हो गया जब दोनों टीमों ने मिलकर मैच के पहले ही दिन कुल 23 विकेट खोए। मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसाल लिया। जिसके बाद टीम इंडिया ने उन्हें सिर्फ 55 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इसके बाद भारतीय टीम के पास लीड हासिल करने का शानदार मौका था, लेकिन टीम इंडिया 153 रन पर ऑलआउट हो गई और सिर्फ 98 रन की ही लीड हासिल कर सकी। इस दौरान भारतीय टीम के छह बल्लेबाजों ने मिलकर एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। छह बल्लेबाजों ने मिलकर बनाया ये शर्मनाक रिकॉर्ड टीम इंडिया इस मुकाबले में एक समय पर 153 रन पर सिर्फ 4 विकेट खोकर खेल रही थी, लेकिन इसके बाद अचानक से भारतीय बल्लेबाजी ढह गई और टीम इंडिया 153 रन पर ही ऑलआउट हो गई। टीम इंडिया ने एक ही स्कोर पर 6 विकेट खो दिए। इससे पहले आज तक कभी भी टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में ऐसा नहीं हुआ जब किसी टीम ने एक ही स्कोर पर 6 विकेट खोए हो। इन छह विकेटों में केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का विकेट शामिल था। इन छह बल्लेबाजों ने मिलकर ये रिकॉर्ड बनाए। जहां केएल राहुल का विकेट टीम इंडिया के लिए टर्निंग प्वॉइंट रहा। एक ही स्कोर पर सबसे ज्यादा विकेट खोने वाली टॉप 5 टीम 6 (153/4 से 153 ऑलआउट) - भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, केप टाउन 2024 5 (37/2 से 37/7) - न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, वेलिंगटन, 1946 5 (59/4 से 59/9) - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी सीसी, 1965 5 (133/2 से 133/7) - न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, हैमिल्टन, 2012 5 (134/5 से 134 ऑल-आउट) - बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2013 6 खिलाड़ी बिना खाता खोले हुए आउट टीम इंडिया की इस पारी में 6 बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। भारतीय टीम ने एक समय 4 विकेट के नुकसान पर 153 रन बना लिए थे, लेकिन इसके बाद टीम इंडिया 1 भी रन खाते में नहीं जोड़ सकी और ऑल आउट हो गई। टीम इंडिया ने अपने आखिरी 6 विकेट सिर्फ 11 गेंदों में ही गंवा दिए। साउथ अफ्रीका की ओर से कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी और नंद्रे बर्गर ने 3-3 विकेट हासिल किए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बदले की आग, खूंखार इरादे... टाइम बम का ऑर्डर देने वाली इमराना अरेस्ट, बताया क्या था प्लान

बदले की आग, खूंखार इरादे: इमराना अरेस्ट के पीछे का रहस्य" दुनिया भर में आतंकवाद और आतंकी संगठनों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की जोरदार कठिनाईयों के बावजूद, वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नए तरीके और योजनाओं का अवलोकन कर रहे हैं। इसी विचार से हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने आतंकी गतिविधियों की नई एक चुनौती की ओर इशारा करती है - यह है "बदले की आग, खूंखार इरादे"। इस घटना का केंद्रीय पात्र इमराना है, जो एक अत्यंत सुरक्षित संगठन का हिस्सा है, जिसे कहा जा रहा है कि वह टाइम बम के ऑर्डर को अधिकृत करने के लिए जिम्मेदार थी। इस तथ्य को लेकर इमराना की गिरफ्तारी ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय में हलचल मचा दी है और सुरक्षा एजेंसियों ने इसे एक महत्वपूर्ण सकारात्मक कदम के रूप में देखा है। इमराना की गिरफ्तारी के पीछे जो कहानी छुपी है, उसे सुलझाने के लिए एक विशेष टीम ने कड़ी मेहनत और तकनीकी जागरूकता का उपयोग किया है। विभिन्न स्रोतों से मिले जानकारियों के आधार पर, इमराना को टाइम बम के ऑर्डर के लिए जिम्मेदार ठहराया गया था, जो एक नई तकनीकी तंत्र का हिस्सा है जिसका उपयोग...

आज से इस राज्य में सस्ता हुआ गैस सिलेंडर, उज्जवला योजना के लाभार्थियों को इतने रुपए में मिलेगा

सरकार ने नए साल का तोहफा देते हुए राज्य में सिलेंडर 450 रुपए में देने का ऐलान किया था। हालांकि इसका लाभा केवल उज्जवला योजना के लाभार्थियों को ही मिल पाएगा। atOptions = { 'key' : '9602390e27dec69afa1a43c13368cdca', 'format' : 'iframe', 'height' : 600, 'width' : 160, 'params' : {} }; document.write(' '); नए साल पर राजस्थान की नवगठित भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने एक वादा पूरा किया है। आज यानि एक जनवरी 2024 से राज्य के उज्जवला योजना के अंदर आने वाले लाभार्थियों को गैस सिलेंडर अब केवल 450 रुपए में मिलेगा। बीजेपी ने चुनावी संकल्प पत्र में इसका वादा किया था। जिसके बाद पिछले दिनों विकसित भारत संकल्प यात्रा में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने इसका ऐलान किया था।चुनावों में पार्टी ने किया था वादा सीएम भजन लाल शर्मा ने शिवार में आयोजित संकल्प भारत यात्रा में ऐलान करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार संकल्प पत्र में किए गए अपने सभी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि यह मोदी की गारंटी है और यह 1 जन...

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की 'फाइटर' की अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'रन टाइम 3 नहीं ये है..

'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका निभाई है और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभाई है। वहीं 'फाइटर' की रन टाइम को लेकर उड़ रही है अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। फिल्म मेकर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म 'फाइटर' की रिलीज से पहले सोशल मीडिया पर इस के रन टाइम को लेकर अलग-अलग तरह की बातें हो रही हैं। 'फाइटर' में ऋतिक रोशन ने स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया की भूमिका और दीपिका पादुकोण ने स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ की भूमिका निभा रहे हैं। अब फिल्म 'फाइटर' के रन टाइम को लेकर चल रही अफवाहों पर सिद्धार्थ आनंद ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को एक साथ देखने के लिए फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।फाइटर रन टाइम पर सिद्धार्थ आनंद पहले खबरें थीं कि इसका रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट होगा। एक्स यानी ट्विटर पर सिद्धार्थ ने लिखा, '#फाइटर रन टाइम 3 घंटे 10 मिनट एक अफवाह है। रियल रन टाइम 2 घंटे 40 मिनट से कम है।' इस बात ...